www.HindiDiary.com: चीन
Results for " चीन "

कोई माहौल नहीं है एशियाई खेलों का


आज से चीन के ग्वांग्झू शहर में शुरु हो रहे 16वें एशियाई खेलों के लिये लगता है कि भारत में कोई उत्साहवर्धक
Asian Games 2010
माहौल नहीं हैं।

दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इसी नाम पर किया गया था कि भारत में खेलों को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन केवल एक महीने बाद ही लोगों को ढंग से पता भी नहीं है कि कहीं एशियाई खेल भी हो रहे हैं। 

मीडिया में और खास कर टीवी पर इसके बारे में को विशेष नहीं बताया जा रहा है। 

पिछले एशियाई खेल जो दोहा में हुये थे में भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार राष्ट्रमंडल खेलों  में भारत के खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन को देखकर उम्मीद की जानी चाहिये कि भारत का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहेगा।

Manisha शुक्रवार, 12 नवंबर 2010

दीपावली पर देसी से दूर लोग


कल धूमधाम से हमारा सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली संपन्न हुआ, हालांकि अभी कुछ और साथी त्यौहार बाकी हैं। 
 
दीवाली
जैसा कि दीवाली पर आम तौर पर होता है हम सभी लोग अपने घरों को सजाते हैं और बाजार में बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं। 

लेकिन मुझे तब बहुत दुख होता है जब मैं ये देखती हूं कि भारतीयों (हिन्दुओं) के ही देश में भारतीय (हिन्दु) ही त्यौहार का मजा बिगाड़ने को तैयार रहते हैं।

मजबूरी में हमें देसी छोड़ विदेशी वस्तुयें खरीदनी पड़ती हैं। 

पिछले कई वर्षों से चीन से बड़े पैमाने पर ऐसा सामान आ रहा है जो कि दीवाली पर काफी प्रयोग होता है। 

तरह-तरह की रोशनी वाली लाइटें, आतिशबाजी, यहां तक की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी चीन से आ रही हैं। इस बार लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में भारतीय बैंकों से खरादे गये  सोने के सिक्के भी स्विटजरलैंड से बन कर आये हैं और पूरे शुद्ध हैं। 

विदेशी वस्तुयें न केवल सस्ती हैं बल्कि अच्छी क्वालिटी की भी हैं। लोगों को शायद बुरा लगे लेकिन जो वस्तुयें देसी लोगों के हाथ मे हैं वो न केवल मंहगी हैं बल्कि घटिया स्तर की और नकली तक हैं। 

पूरे बाजार में नकली देसी घी, नकली मावा, नकली पटाखें भरे पड़े हैं। ऐसे में अगर लोग विदेशी सामान न खरादें तो क्या करें? कोई आश्चर्य की बात नहीं अगर कुछ दिनों में विदेशी देसी-घी और मिठाई भी भारत में आने लगें।

आखिर क्यों भारतीय अपने ही देश को लोगों को क्यों ठगने की कोशिश करते हैं और नकली व घटिया सामान देकर अपने ही देश का त्यौहार बिगाड़ रहे हैं?

Manisha रविवार, 18 अक्तूबर 2009

चीनी हैकरों से दुनिया परेशान


हाल ही में एक खबर आई थी कि चीनी हैकरों ने भारत के अमेरिका स्थित काउंसलेट के ऑफिस में स्थित
कंप्यूटरों सहित दुनिया भर के कई महत्वपूर्ण  संगठनों के कंप्यूटरों पर हमला करके उनसे महत्पूर्ण दस्तावेज चुरा लिये। 

चीनी हैकरों से दुनिया परेशान


इससे पहले भी भारत की कई सरकारी वेबसाइटों पर भी चीनी  हैकरों द्वारा हमला करने की कई खबरें आ चुकी हैं। पता नहीं भारत सरकार ने इसको कितनी गंभीरता से लिया, लेकिन ऐसा लगता है कि चीन ने कंप्यूटर हैकिंग के जरिये गुप्तचरी की पक्की  व्यवस्था कर ली है और इसमें महारत हासिल कर ली है। 

चीन की इस हैकिंग से पश्चिमी देश भी परेशान और चिंतित हैं। कहने को ये सब चीन के कुछ हैकर करते हैं यूं दिखाने को चीन सरकार हमेशा इससे अलग रखती है लेकिन संभवतया इस सबके पीछे चीन सरकार ही जैसे कि पाकिस्तान में आतंकवाद कहने को नॉन-स्टेट एक्टर करते हैं लेकिन पीछे पाकिस्तान की सेना और आईएसआई होती है। 

चीन सरकार खुद इस हैकिंग के मामले में बहुत सतर्क है और अपने यहां अमेरिकी वेबसाइटों पर पूरी नजर रखती है और गूगल की अधिकांश सेवायें प्रतिबंधित हैं। चीन में आप ब्लोगस्पोट पर बनाये गये ब्लोगों को नहीं देख सकते हैं। गूगल अर्थ और विकीमैपिया भी उपलब्ध नहीं है और सभी सरकारी कंप्यूटर इंटरनेट से दूर रखे गये हैं। 



अब भारत को ये सोचना पड़ेगा कि अपने यहां सरकारी विभागों के कंप्यूटर और वेबसाइटों को हैकरों से और विशेष कर चीनी हैकरों से कैसे बचाया जाये? 
  • सबसे पहले भारत सरकार को इसको चीन की सरकार का समक्ष जोरदार तरीके से उठाना चाहिये कि ये सब नहीं चलेगा और अच्छे संबधों में इस तरह की हैकिंग बाधा बनेगी।
  • चीन से भारत आने वाले इंटरनेट ट्रैफिक पर निगाह रखनी चाहिये। 
  • सबसे महत्वपूर्ण है चीन से आने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरणों की सघन जांच किया जाना। ये उपकरण सस्ते  होने के कारण भारत में काफी इस्तेमाल किये जाते हैं लेकिन इनके बारे में पूरी जानकारी किसी के पास नहीं है।
  • भारत में इंटरनेट की सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां अधिकांशत:  चीन की हुआवेई कंपना के उपकरणों को भारत में प्रयोग करती हैं, अत: हुआवेई के डाटा कार्डों /  मोडेम कार्डो सहित सभी संचार उपकरणों की सघन जांच इलेक्ट्रानिक प्रयोगशालायों में की जानी चाहिये। 
हैकिंग रोकने के लिए जागरूकता और को सतर्कता की जरूरत है।

Manisha रविवार, 5 अप्रैल 2009