www.HindiDiary.com: नाम
Results for " नाम "
Company name full form in Hindi


Company Name Full Form in Hindi : भारत में कंपनियों के पंजीकरण के लिये कंपनी रजिस्ट्रार कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत पंजीकृत करता है। कई कंपनिया अपने पूरे नाम से पंजीकरण करती हैं और बाद में उनका छोटा नाम (Acronym) जो कि पूरे नाम के पहले अक्षरों से मिलकर बना होता है, प्रसिद्ध हो जाता है।

कई बार कंपनियां अपने छोटे नाम की प्रसिद्धि के बाद छोटे Acronym वाले नाम से ही कंपनी का नाम बदल कर नवीन पंजीकरण करवा लेती हैं।

भारत में काम करने वाली ऐसी ही कुछ कंपनियों के प्रसिद्ध छोटे नामों के पीछे उनके पूरे नाम की सूची (list of Full Form of Company names) यहां पर हमने बनाई है। वैसे ये बताना जरूरी रहेगा कि भारत में पंजीकृत कंपनियां आमतौर पर अंग्रेजी भाषा में ही अपने नाम रखती हैं।


भारत की कंपनियों के प्रसिद्ध छोटे नामों पूरे नाम की सूची


  • AIASL - Air India Airport Services Limited एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड
  • ALIMCO - Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम
  • AMUL - Anand Milk Union Limited आनन्द मिल्क यूनियन लिमिटेड
  • APEPDCL - Eastern Power Distribution Company of Andhra Pradesh Limited ईस्टर्न पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ऑफ आन्ध्रा प्रदेश लिमिटेड
  • APPCL - Aravali Power Company Pvt. Ltd. अरावली पॉवर कंपनी लिमिटेड
  • APPCPL - Arunachal Pradesh Power Corporation Private Limited अरूणाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड
  • APPCL - Assam Power Production Company Limited आसाम पॉवर प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड
  • APSFC - Andhra Pradesh State Financial Corporation आंध्रा प्रदेश स्टेट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन
  • AYCL - Andrew Yule & Co. Ltd एण्ड्रू यूल एंड कंपनी लिमिटेड
  • BECIL - Broadcast Engineering Consultants India Limited प्रसारण इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड
  • BEL - Bharat Electronics Limited भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • BEML - Bharat Earth Movers Limited भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड बीईएमएल लिमिटेड
  • BFSL - BOB Financial Solutions Limited बॉब फाइनेंशियल सोल्यूशन्स लिमिटेड
  • BHEL - Bharat Heavy Electrical Limited भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
  • BMW - Bayerische Motoren Werke बायरिच मोटोरेन वर्क
  • BPL - British Physical Laboratories ब्रिटिश फिजीकल लैबोरेटरीज
  • BSNL - Bharat Sanchar Nigam Limited भारत संचार निगम लिमिटेड
  • CCL - Central Coalfields Limited सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड
  • CEAT - Cavi Elettrici  E Affini Torino कावि इलेटरिसी इ अफीनी टोरीनो
  • CIL - Coal India Limited कोल इण्डिया लिमिटेड
  • CIPLA - The Chemical, Industrial & Pharmaceutical Laboratories द केमिकल, इण्डस्ट्रियल एण्ड फार्मासियूटिकल लैबोरेटोरीज
  • CISCO - Computer Information System Company कंप्यूटर इन्फोरमेशन सिस्टम कंपनी
  • CNBC - Consumer News and Business Channel कंज्यूमर न्यूज एण्ड बिजनेस चैनल
  • COMPAQ - Compatibility and Quality कोम्पैटिबिल्टी एण्ड क्वालिटी
  • CPCL - Chennai Petroleum Corporation Limited सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड
  • CSL - Cochin Shipyard Limited (CSL) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड



  • DABUR - Doctor Burman (Pronounce Daktar Burman) डॉक्टर बर्मन
  • DENA (Bank) - Devkaran Nanjee Bank देवकरन नन्जी बैंक
  • DFCCIL - Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड
  • DHBVN -Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
  • DHFL - Dewan Housing Finance Corporation Limited दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • DLF - Delhi Land & Finance देहली लैंड एंड फाइनेंस
  • DOCOMO - Do Communication Over Mobile Network डू कम्यूनिकेशन ओवर मोबाइल नेटवर्क
  • EBAY - Echo Boay इको बॉय
  • ECIL -Electronics Corporation of India Limited इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड
  • EIL - Engineers India Limited इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड
  • ETV - Eenadu Television ईनाडु टेलीविजन
  • EXIDE - Excellent Oxide एक्सीलेंट ऑक्साइड
  • EXIM - Export-Import Bank of India इंडिया एक्ज़िम बैंक
  • FACT - Fertilisers And Chemicals Travancore Ltd. दि फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावनकोर लिमिटेड
  • GAIL - Gas Authority India Limited गैस अथारिटी इंडिया लिमिटेड
  • GIC - General Insurance Corporation of India भारतीय साधारण बीमा निगम
  • GMR - Grandhi Mallikarjuna Rao ग्रांधी मल्लीकार्जुन राव
  • GRASIM - Gwalior Rayon & Silk Mills ग्वालियर रेयान एंड सिल्क मिल्स
  • GRSE - Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड
  • HAL - Hindustan Aeronautics Limited (HAL) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  • HARTRON - Hartron Informatics Limited हरियाणा इन्फोर्मेटिक्स लिमिटेड
  • HCL - Hindustan Computer Limited हिन्दुस्तान कंप्यूटर लिमिटेड
  • HCL - Hindustan Copper Limited हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड
  • HDFC - Housing Development Finance Corporation हाउसिंग डवलपमेंट फाईनेंस कॉरपोरेशन
  • HDIL - Housing Development and Infrastructure Limited हाउसिंग डवलपमेंट एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • HII - Huntington Ingalls Industries हंटिंगटन इंगाल्स इंडस्ट्रीज
  • HIL - Hindustan Insecticides Limited हिन्दुस्तान कीटनाशक लिमिटेड
  • HIL - Hyderabad Industries Limited हैदराबाद इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • HMT - Hindustan Machine Tools हिंदुस्तान मशीन टूल्स
  • HP - Hewlett Packard हैलट पैकार्ड
  • HP - Hindustan Petroleum हिंदुस्तान पेट्रोलियम
  • HPCL - Hindustan Petroleum Corporation Limited हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • HRRL - HPCL Rajasthan Refinery Ltd. एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड
  • HSDIIC - Haryana State Industrial & Infrastructure Development Corporation Limited हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड
  • HSL - Hindustan Shipyard Limited हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
  • HVPN -Haryana Vidhyut Prasaran Nigam Limited हरियाण विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
  • IBN - Indian Broadcasting Network इंडियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क
  • ICICI - Industrial Credit and Investment Corporation of India इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
  • IDBI - Industrial Development Bank of India इंडस्ट्रियल डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया
  • IFB - Indian Fine Blanks Limited इंडियन फाइन ब्लैंक्स लिमिटेड
  • IFFCO - Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड
  • IIFCL - India Infrastructure Finance Company Limited इंडिया इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फाइनेंस लिमिटेड
  • IIFL - India Infoline Finance Limited इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस लिमिटेड
  • IL&FS - Infrastructure Leasing & Financial Services इंफ्रास्टक्चर लीजिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज
  • INFOSYS - Information Systems इन्फोर्मेशन सिस्टम्स
  • IOCL - Indian Oil Corporation Limited (IOCL) इडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • IRCON - Indian Railway Construction Limited भारतीय रेलवे निर्माण निगम लिमिटेड
  • IRCTC - Indian Railway Catering and Tourism Corporation इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • ITC - Imperial Tobacco Company इम्पीरियल टोबैको कंपनी
  • ITDC - India Tourism Development Corporation Limited भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड
  • ITI - Indian Telephone Industries Limited इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • JMRC - Jaipur Metro Rail Corporation Ltd. जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • JSW - Jindal South West Group जिंदल साउथ वेस्ट ग्रुप
  • KEI - Krishna Electrical Industries कृष्णा इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज
  • KRBL - Khushi Ram Behari Lal खुशी राम बिहारी लाल
  • L&T - Larsen & Toubro Limited लारसन एंड टुब्रो लिमिटेड
  • LG - Lucky Goldstar (Life's Good) लकी गोल्डस्टार
  • LIC - Life Insurance Corporation लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन
  • LIC - Life Insurance Corporation of India भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड
  • LML - Lohia Machines Limited लोहिया मशीन्स लिमिटेड
  • MDH - Mahashian Di Hatti महाशियां दी हट्टी
  • MDNL - Mishra Dhatu Nigam Ltd. मिश्र धातु निगम लिमिटेड
  • MECL - Mineral Exploration Corporation Limited मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड
  • MFL - Madras Fertilizers Limited मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
  • MMRCL - Mumbai Metro Rail Corporation Limited मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • MOIL - Manganese Ore India Limited मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड
  • MRF - Madras Rubber Factory मद्रास रबड़ फैक्टरी
  • MRPL - Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited मैगलौर रिफािनरी एंड पेटेरोकेमिकल्स लिमिटेड
  • MSPGCL - Maharashtra State Power Generation Company Limited  (MahaGenco) महाराष्ट्र राज्य पॉवर उत्पादन निगम लिमिटेड
  • MTNL - Mahanagar Telephone Nigam Limited महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
  • NABARD - National Bank for Agriculture and Rural Development राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
  • NALCO - National Aluminium Company Limited नेशनल अल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड
  • NBCC  - National Buildings Construction Corporation Ltd. नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • NCL - Northern Coalfield Limited नोर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
  • NDTV - New Delhi Television न्यू देहली टेलीविजन
  • NFL - National Fertilizers Limited नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
  • NHB - National Housing Bank नेशनल हाउसिंग बैंक
  • NHPC - National Hydroelectric Power Corporation Limited नेशनल हाईड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड
  • NIIT - National Institute of Information Technology नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलोजी
  • NLC - NLC India Limited (Formerly Neyveli Lignite Corporation) नेवेली लिगनाइट लिमिटेड
  • NMDC - National Mineral Development Corporation नेशनल मिनरल डेवेलपमेंट कारपोरेशन
  • NMRCL - Noida Metro Rail Corporation नोयडा मेट्रो रेल कारपोरेशन
  • NPCC - National Projects Construction Corporation Limited नेशनल प्रोजेक्ट्स कंसट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड
  • NSIL - NewSpace India Limited न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड
  • NTPC - National Thermal Power Corporation नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन
  • OMC - Odisha Mining Corporation Limited ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • ONGC - Oil and Natual Gas Corporation ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • OPaL - ONGC Petro Additions Limited ओएनजीसी पेट्रो एडीशन्स लिमिटेड
  • OYO - On Your Own Rooms ऑन योअर ओन रूम्स
  • PayTM - Pay Thru Mobile पे थ्रू मोबाइल
  • PCJ - Padam Chand Jewellers पदम चंद ज्वैलर
  • PGCIL - Power Grid Corporation of India Limited पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • PNB - Punjab National Bank पंजाब नेशनल बैंक
  • PPCL - Pragati Power Corporation Limited प्रगति पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • PSPCL - Punjab State Power Corporation Limited पंजाब राज्य पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • PVR - Priya Village Roadshow Limited प्रिया विलेज रोड शो लिमिटेड
  • RANBAXY - Randhirsinh Gurubax रन्धीरसिंह गुरूबक्स
  • RBL (Bank) - Ratnakar Bank Limited रत्नाकर बैंक लिमिटेड
  • RCFL - Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
  • RGPPL - Ratnagiri Gas and Power Private Limited रत्नागिरी गैस एण्ड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड
  • RINL - Rashtriya Ispat Nigam Limited  राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
  • RITES Limited - Rail India Technical and Economic Service रेल इंडिया टेक्नीकल एण्ड इकोनोमिक सर्विस
  • RPG - Rama Prasad Goenka राम प्रसाद गोयनका
  • SAIL - Steel Authority of India Limited स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड



  • SBI - State Bank f India भारतीय स्टेट बैंक
  • SCIL - Shipping Corporation of India Limited भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड
  • SEBI - Security and Exchange Board भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
  • SIDBI - Small Industries Development Bank of India भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
  • SJVN - Satluj Jal Vidyut Nigam Limited सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड
  • SPMCIL - Security Printing and Minting Corporation of India Limited भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड
  • SYSKA - Shree Sant Kripa Group श्री संत कृपा ग्रुप
  • TAFE - Tractors and Farm Equipment Limited ट्रैक्टर्स एण्ड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड
  • TCI - Transport Corporation of India ट्रांस्पोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
  • TCIL - Telecommunications Consultants India Ltd. टेलीकम्यूनिकेशन कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड
  • TCS - Tata Consultancy Service टाटा कंसल्टेंसी सर्विस
  • TELCO - Tata Engineering and Locomotive Company टाटा इंजीनियरिंग एण्ड लोकोमोटिव कंपनी
  • THDC - Tehri Hydro Development Corporation Limited टेहरी हाइड्रो डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • TISCO - Tata Iron and Steel Company टाटा आयरन एण्ड स्टील कंपनी
  • TNPL - Tamil Nadu Newsprint and Paper Limited तमिलनाडु न्यूज प्रिंट एण्ड पेपर लिमिटेड
  • TOI - Times of India टॉइम्स ऑफ इंडिया
  • TSECL - Tripura State Electricity Corporation Limited त्रिपुरा राज्य इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • TSSPDCL -Southern Power Distribution Company of Telangana Limited साउदर्न पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड
  • TVS - Thirukkurungudi Vengaram Sundaram Iyengar थिरूक्कुरूंगुडी वेंगरम अयंगर
  • UCO (Bank) - United Comercial Bank Limited यूनाईटेड कोमर्शियल बैंक लिमिटेड
  • UHBVNL  -Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam Limited
  • UPMRC - Uttar Pradesh Metro Rail Corporation Limited उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • UPMSCL - Uttar Pradesh Medical Supplies Corporation Ltd. उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • UPPCL - Uttar Pradesh Power Corporation Limited उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड
  • UPRVUNL - Uttar Pradesh (UP) Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम लिमिटेड
  • UUIC - United India Insurance Company Limited युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स कंपनी लिमिटेड
  • WIPRO - Western India Palm Refined Oil Limited वेस्टर्न इंडिया पॉम रिफाइन्ड ऑयल लिमिटेड

Manisha मंगलवार, 22 सितंबर 2020

अंग्रेजी नामों वाली हिंदी फिल्में बन रही हैं



अगर आप ने गौर किया हो तो शायद ये देखा हो कि आजकल प्रदर्शित होने वाली अधिकांश फिल्मों के नाम अंग्रेजी में हैं। पिछले कुछ दिनों में रिलीज हुई फिल्मों में  वांटेड, ऑल द बेस्ट, ब्ल्यू, वेक अप सिड, फ्रूट एंड नट, डू नॉट डिस्टर्ब  इत्यादि प्रमुख हैं। 

अंग्रेजी नाम वाली हिंदी फिल्में बन रही हैं


हालांकि पहले भी ऐसी फिल्में पहले भी बनती रही है लेकिन पिछले कुछ समय से इस तरह की अंग्रेजी नाम वाली फिल्में कुछ ज्यादा ही बन रही हैं। 

अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिये प्रसिद्ध डेविड धवन  अंग्रेजी नाम का इस्तेमाल काफी समय से कर रहे हैं उनकी कई फिल्मों के नाम इसी तरह के थे जैस् कि कुली नंबर वन, आंटी नंबर वन, हीरो नंबर वन, बीबी नंबर वन, पार्टनर, लोफर, डू नॉट डिस्टर्ब इत्यादि रहे हैं। 

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक मधुर भंडारकर की तो हर फिल्म का नाम अंग्रेजी का होता है। उन्होनें अब तक चांदनी बार, पेज थ्री, कॉरपोरेट, ट्रैफिक सिगनल, फैशन आदि बनाई हैं जो कि अंग्रेजी नामों की है और अब वो एक और फिल्म जेल लेकर आ रहे हैं। 


आने वाली कुछ फिल्में भी इसी तरह से अंग्रेजी नामों वाली बन रही हैं

 आखिर क्या कारण है इस तरह से फिल्में बन रही है। कुछ बातें इस बात का शायद जबाब दे सकें 
  • हिंदी फिल्में अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होती हैं और अंग्रेजी नाम से थोड़ा फायदा मिल सकता है। हिंदी फिल्मों की अधिकांश कमाई प्रवासी भारतीयों द्वारा फिल्में देखने से होती है, लिहाजा उन्हीं के हिसाब से फिल्में बनती हैं।
  • इससे ये भी पता चलता है कि भारत में मल्टीप्लेक्स में फिल्मे देकने वाले मध्यम और उच्च वर्ग के लिये ही फिल्में बन रही हैं
  • ये भी पता चलता है कि देश के अंदर के देसी और अंदर के इलाकों के लोगों की समस्याओं और उससे संबंधित फिल्में अब कम बनने लगी हैं।
  • भारत में अंग्रेजी की स्वीकार्यता भी इससे पता चलती है।
मेरे विचार में अपवाद के रुप में तो अंग्रेजी नाम वाली हिंदी फिल्में तो ठीक हैं लेकिन अगर ये बहुतायत से होने लगे तो खतरे की घंटी है। हमें समय रहते चेत जाना चाहिये।

Manisha रविवार, 25 अक्तूबर 2009

गांव के इन नामों का क्या मतलब है?


उत्तर प्रदेश में आजकल चुनाव का माहौल है। अत: चुनाव से संबंधित खबरें समाचार पत्रों में छपती रहती हैं। एक खबर के अनुसार एक वर्तमान विधायक ने अपने क्षेत्र के जिन गांवों का दौरा किया उनके नाम इस प्रकार हैं। जावली, डगरपुर, गोठरा, निठौरा, घिटौरा, सिरौरा, नवादा, गौना, सिंगौला, खेकड़ा, रटौला, पांची, चमरावल, कहरका, मुकारी, घटौली, पटौली, ढिकौली, पिलाना इत्यादि।

खबर के इन गांवों के नामो को पढ़ कर लगा कि यह नाम किस आधार पर रखे गये होंगे। मैं कोई इतिहास की
छात्रा नहीं रही हूँ बल्कि मैं तो आई टी (IT) की छात्रा रही हूँ, लेकिन सामान्य जानकारी के अनुसार पुराने समय से ही गांवों, कस्बों व शहरों के नामों को रखने का कोई ठीक-ठीक सा कारण मालूम होता है। अत: यह एक कौतुहल का विषय है कि ऊपर लिखे नामों का क्या आधार रहा होगा। ये नाम गाजियाबाद जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के हैं, यदि अन्य सभी जगहों का यदि अध्ययन किया जाये तो काफी नाम ऐसे मिलेंगे जो कौतुहल पैदा करेंगे।

गांवों, कस्बों व शहरों के नामों को रखने का आधार जितना मुझे समझ आया है उसके अनुसार नाम, खासकर गांवों और मुहल्लों के नाम अधिकतर किसी व्यक्ति या किसी जाति या किसी इलाके की ओर इशारा करते हैं। मसलन, जगतसिंहपुरा, टीकरी ब्राह्मणान, खटिकाना, सेवला जाट, पुरवियों का मोहल्ला, जटवाड़ा, मुहल्ला कायस्थान इत्यादि।
कुछ प्रचलित आधार ये हैं:
  • पुर - किसी विशेष कारण, व्यकि विशेष, जाति इत्यादि के ऊपर रखे हुये नाम जैसे कि जयपुर, उदयपुर, बाजपुर, ईश्वरपुर, इस्लामपुर, आदि।
  • बाद - अधिकांश मुस्लिम लोगों द्वारा या उनके नामों पर बसाये गये गांव, शहर जैसे हैदराबाद, उस्मानाबद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद आदि।
  • गढ़ी - अधिकांश वह जगह जहां पर छोटी सैनिक चौकी या छोटा-मोटा किला इत्यादि होता था, छोटे राजा, जमीदार या सामंतों का रहने की जगह क्योंकि उन्हें बड़े राजा, बादशाह, महाराणा इत्यादि के लिये यहां पर सैनिक रखने होते थे। जैसे गढ़ी भदौरिया, प्रह्लाद गढ़ी आदि।
  • गढ़ - वह स्थान जहां कुछ बड़े किले या सैन्य व्यवस्था थी जैसे कि कुम्भलगढ़, सज्जनगढ़।
  • सर - जहां पर पानी के बड़े तालाब इत्यादि थे, मसलन अमृतसर, मुक्तसर, गरड़ीसर आदि।
  • डेरा - जहां पर किसी बडे फकीर या फौज के बड़े ओहदेदार का डेरा था जैसे कि डेरा बाबा फरीद खां, डेरा इस्माइल खां, डेरा गाजी आदि।
  • नगर - किसी के नाम पर या किसी के द्वारा बसाया हुआ, रिहाइशी इलाका जैसे विजयनगर, श्रीनगर आदि।
  • मंडी - नाम से ही पता चलता है कि ये मंडी होगी जैसे मंडी सईद खां, लोहा मंडी आदि।


इसके अलावा गांवों के नामों में इलाके के आधार पर भी कुछ वर्गीकरण है जैसे कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नाम के नगला शब्द प्रचलन में है जैसे कि नगला धनी, नगला छउआ, नगला पदी आदि, वहीं पश्चिमी राजस्थान के गांवों के नाम में वास और ढाणी का खूब प्रयोग होता है जैसे कि गैलावास, मीणावास, ठाकुरावास, ईश्वरसिंह की ढाणी, पटवारी की ढाणी आदि। गांवों के नाम के बारे में एक दिलचस्प बात ये है कि यदि नाम में खुर्द है तो एक गांव उसी नाम का कलां भी होगा जैसे कि अगर एक गांव है टीकरी खुर्द तो पड़ोस में एक गांव टीकरी कलां भी होगा। 

Venkatana


पूरा भारत तो मैंने घूमा नहीं है इसलिये बाकि जगह का कुछ पक्का पता नहीं है। कश्मीर में 'मर्ग' होते है जिनका मतलब कोई कश्मीरी ही बता सकता है जैस गुलमर्ग, सोनमर्ग, खिलनमर्ग आदि। श्रीनगर कश्मीर में पुराने शहर (down town Srinagar) में उस इलाके के नाम में कदल आता है जहां पर पुल होते हैं।

अब आप लोग इस पृष्ठभूमि में बतायें कि विधायक साहब द्वारा घूमें गये गांवों के नामों का क्या आधार है? गांवों, कस्बों व शहरों के नामों को रखने के बारे में और जानकारी आप लोग यहां दे सकते हैं।

Manisha शनिवार, 31 मार्च 2007