अच्छा सफल ब्लॉगर कैसा होता है? कैसे बनें?

अच्छा सफल ब्लॉगर कैसा होता है? कैसे बनें?


Good and Successful Blogger अच्छा सफल ब्लॉगर


ब्लॉगिंग (Blogging) के बारे में बहुत कुछ लिखा जाता है। ब्लॉगिंग कैसे करें इसको लेकर बहुत सारे ब्लॉग पोस्ट और यूट्यूब वीडियो (YouTube Videos) इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। पर ब्लॉगिंग करने वाले ब्लॉगर (चिट्ठाकार) में क्या खूबियां होनी चाहिये या फिर एक अच्छा ब्लॉगर (चिट्ठाकार) कैसा होना चाहिये या फिर एक अच्छा और सफल ब्लॉगर (चिट्ठाकार) कैसा होता है (Ek Achcha Safal Blogger Kaisa hota hai aur kaun hota hai), इस पर बहुत कम लिखा गया है।
How to become Good and Successful Blogg in Hindi?

देखें - ब्लॉगर पर लिखे गये अन्य ब्लॉग पोस्ट

तो हम लोग यहां पर अपने पिछले कई सालों के अनुभव के आधार पर देखते हैं कि एक ब्लॉगर (चिट्ठाकार) के क्या गुण होने चाहिये और उसकी कौन कौन सी खूबियां और कमियां होती हैं। यदि आप भी एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो यहां पर लिखे गये बिन्दुओं को जानकर एक सफल ब्लॉगर (चिट्ठाकार) बन सकते हैं।



अच्छे ब्लॉगर के गुण और खूबियां


1. अच्छा पाठक होना


एक अच्छे ब्लॉगर को सबसे पहले तो एक अच्छा पाठक होना चाहिये। उसमें ज्ञान की भूख होनी चाहिये और इसके लिये वो अच्छे समाचार पत्र, किताबें और विभिन्न प्रकार के ब्लॉगों को नियमित रूप से पढ़ता है। बाद में यही ज्ञान अच्छा ब्लॉगर अपने पाठकों को संशोधित और परिवर्तित रूप में दे पाता है। अच्छे पाठक होने की वजह से ही अच्छे ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर नियमित रूप से कुछ न कुछ उपयोगी और नया दे पाते हैं।


2. अपनी भाषा पर अच्छी पकड़


अच्छे ब्लॉगर की अपने ब्लॉग की भाषा (अंग्रेजी या हिंदी) पर अच्छी पकड़ होती है। क्योंकि अच्छा ब्लॉगर खूब पढ़ने वाला होता है इसलिये वो कई प्रकार के ब्लॉग लेखों की भाषाओं के तरीकों को जान पाता है। वो स्वतः ही जान जाता है कि अच्छी भाषा कैसे लिखी जाती है, कैसे पाठकों को अपने लिखने के तरीके से बांधा जाता है?

अच्छे ब्लॉगर आपको अपनी पहली लाईन की भाषा से ही अपनी ओर खींच लेते हैं। अच्छे ब्लॉगर अपनी भाषा के जानकार होते हैं, उनकी भाषा स्पष्ट और सीधी तथा व्याकरण सधा हुआ होता है।

अपनी भाषा से ही वे समझदारी की झलक देते हैं। अच्छे चिट्ठाकार के पास हमेशा आपको कुछ कहने के लिये होगा और यही आपको पढ़ने पर मजबूर कर देगा। सफल ब्लॉगर का लिखने का अपना खुद का अंदाज (स्टाइल) होता है।

3. पाठकों के साथ संवाद रखना


अच्छा सफल ब्लॉगर हमेशा अपने पाठकों से संवाद बनाये रखने की कोशिश करता है। ब्लॉगिंग है ही दो तरफा संवाद का माध्यम। अच्छे ब्लॉगर अपने पाठकों की इज्जत करते हैं। वे आपकी टिप्पणियों का जवाब देते हैं। वो आपकी कई प्रकार से सहायता करने की भी कोशिश करते हैं। कई ब्लॉगर सोशल मीडिया वेबसाइटों पर समान विचारधारा के पाठकों का समूह (Group) बना लेते हैं और विचारों का आदान प्रदान करते हैं।


4. अच्छा ब्लॉगर हमेशा सीखता रहता है


अच्छे ब्लॉगर हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं। जैसा कि हम उपर बता चुके हैं कि सफल ब्लॉगर दूसरों के ब्लॉग पढ़ते रहते हैं हैं और उनसे कुछ न कुछ सीखते हैं। वे नयी और अच्छी पुस्तकें पढ़ते हैं। वे नया सीखने और नया करने को हमेशा तत्पर रहते हैं।

उनके अपने ब्लाॉगिग के क्षेत्र में जो भी गतिविधि होती है उसके बारे में हमेशा जानने की कोशिश करते रहते हैं। उदाहरण के लिये अगर किसी चिठ्ठाकार का ब्लॉग इंटरनेट पर पैसा कमाने के बारे में है तो वो ब्लॉगर हमेशा इस क्षेत्र में जो कुछ भी नया होता रहता है उसके बारे में जानकारी रखेगा।

Good and Successful Blogger


5. अपने ब्लॉग के प्रति जूनून और समर्पण


जैसा कि हम पहले भी बचा चुके हैं कि एक अच्छा ब्लॉग उसको उसको चलाने वाले ब्लॉगर के जुनून और जज्बे से चलता है। दरअसल आप अपने विषय को लेकर ब्लॉग इसीलिये बनाते हैं क्योंकि आप चाहते हैं कि आप के पास जो भी उस क्षेत्र की जो कुछ जानकारी है वो आप सभी लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं।

अपने ब्लॉग विषय क्षेत्र (Blog niche) के लिये सफल ब्लॉगर का जूनून उसके चिठ्ठे के पाठक को नयी नयी और उच्च कोटि की जानकारी पाने का जरिया बन जाता है। अपने चिठ्ठे के लिये समर्पण और जनून के कारण अच्छा सफल ब्लॉगर अपने ब्लॉग को अपने विषय क्षेत्र का सबसे बड़ा ब्लॉग बना देता है।

6. अच्छा मददगार इंसान होना


एक अच्छा इंसान ही सकारात्मक सोच रख सकता है। सफल ब्लॉगर के गुण में उसका अच्छा इंसान होना भी है। एक अच्छा इंसान ही तो अपने ब्लॉग के जरिये लोगों की सहायता करना चाहता है। अच्छे ब्लॉगर खुले दिल के होते हैं। वे जानते हैं कि हर चिट्ठे का अपना एक स्थान है। जो चिट्ठे उन्हे अच्छे लगते हैं वे उनका लिंक अपने चिट्ठे पर देते हैं, बिना यह देखे कि दूसरा चिट्ठा उनसे छोटा है या बड़ा। नया या पुराना।

अच्छा सफल ब्लॉगर अपनी बात से ही समझदारी की झलक देते हैं। वे इस समूह में दूसरों की मदद करते हैं, नये लोगों का स्वागत करते हैं, उनका उत्साह बढ़ाते हैं तथा उनकी सहायता करते हैं। हम ने हिंदी चिठ्ठाकारी के शुरुआत के दिनों में देखा है कि किस तरह हिंदी चिठ्ठाकार एक परिवार की तरह काम करते रहे हैं।


7. अपनी SEO and Technical जानकारी को बढ़ाना


एक अच्छा सफल ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर पोस्ट लिखने के साथ ही साथ ब्लॉग से संबंधित सभी प्रकार की SEO और तकनीकी जानकारी को भी बढ़ाता रहता है। जब तक गूगल की खोज में ब्लॉग पोस्ट रैंक नही होगा तो ब्लॉग पर कोई पाठक नही आएगा और जब पाठक नही आएगा तो ब्लॉग को कौन पढ़ेगा? और फिर ब्लॉगर पैसे कैसे कमाएंगे?

इसके अलावा अन्य तकनाकी पक्षों की जानकारी भी एक ब्लॉगर को होनी चाहिये ताकि आने वाले पाठकों को किसी प्रकार की कोई तकनीकी परेशानी न हो। उदाहरण के लिये ब्लॉग का Responsive न होना या फिर ब्लॉग की लोड होने की गति तेज न होना (blog load speed) इत्यादि।



8. लगातार लिखना


अच्छे सफल ब्लॉगर बिना दिग्भ्रमित हुये अपने ध्येय पर ध्यान देते हुये और अपने पाठकों को नई नई जानकारी देने के लिये लगातार दैनिक रूप से या कम से कम सप्ताह में एक बार तो लिखते ही हैं।

इससे ब्लॉग के पाठकों की रूचि भी बनी रहती है और सर्च इंजन वेबसाइटें (खोजक वेबसाइटें) जैसे कि गूगल, बिंग इत्यादि भी लगातार ब्लॉग पोस्ट प्रकाशन को पसंद करते हैं और ब्लॉग की कोटि (रैंक) बढ़ाते हैं।



9. पैसे के लिये नहीं विषय के लिये लेखन


हालाकि सभी लोग पैसा कमाना चाहते हैं बल्कि खूब कमाना चाहते हैं और ब्लॉगर भी कोई अपवाद नहीं हैं। वो भी पैसे कमाना चाहते हैं और किसी ब्लॉगर की ब्लॉगिंग करने का कारण काफी हद तक पैसा कमाना भी होता है। पर अच्छा सफल ब्लॉगर केवल पैसे के लिये नहीं लिखता।

खाली कीवर्ड खोज कर लिखना तो एक तरह से व्यवसायिक लेखन होता है।

ब्लॉगर कई बार अपने मन की बात लिखने के लिये भी लिखता है या फिर कई बार अपने पाठकों की रूचि के लिये भी लिखता है। जरूरी नहीं है कि हर बात गूगल या बिंग में लोग खोजें ही और केवल खोजने वाले कीवर्ड पर ही लिखा जाये।

अच्छा सफल ब्लॉगर अपने शौक, जुनून और उत्साह के लिये भी लिखता है। लेखन के हर विषय को केवल पैसे कमाने के लिये नही छोड़ जा सकता। और क्या पता, जो बात एक ब्लॉगर आज लिख रहा है कल को वो नहीं खोजी जायेगी? अगर सब कुछ केवल पैसे के लिये होगा तो कला खत्म हो जायेगी खासकर ब्लॉगिंग और लेखन कला।

हिंदी भाषा के अधिकांश ब्लॉगर ज्यादा पैसा न कमा पाने के बावजूद केवल अपने हिंदी भाषा की सेवा करने या अपने जूनून के लिये लिख रहे है। हिंदी ब्लॉगर तो पैसे कमाकर आजीविका चलाने की सोच भी नहीं सकते हैं

अंतिम बात (निष्कर्ष)


तो यदि आप भी एक सफल और अच्छे ब्लॉगर (Good and Successcul Blogger) बनना चाहते हैं तो उपर लिखे गये गुणों मे से कुछ को अपनाने का प्रयास कीजिये, मेहनत कीजिये और देखिये कैसै आप बहुत बड़े और अच्छे ब्लॉगर बन जायेंगे।

विज्ञापन

2 टिप्‍पणियां